×

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली की हॉटनेस देखकर कायल हुए फैंस, वायरल तस्वीरें

 

छोटे पर्दे की मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ही खतरों के खिलाड़ी की पूरी टीम के शूटिंग के लिए केपटाउन शहर के लिए रवाना हो चुकी है। इस दौरान अभिनेत्री निक्की तंबोली भी केपटाउन शहर में पहुंची हैं। बता दें कि केपटाउन पहुंचते ही अभिनेत्री निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अपनी तस्वीरें शेयर करने लगी। जिसमें अभिनेत्री का जबर्दस्त अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्री निक्की तंबोली ने हाल ही में अपनी कुछ और तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनका हॉट और सेक्सी अंदाज दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में निक्की तंबोली ने कातिलाना अंदाज से फैंस को घायल किया है।

आप देख सकते हैं कि, निक्की तंबोली रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और हॉट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को अब तक ढेर सारे लाइक और कमेंट मिल चुके हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए निक्की तंबोली ने कैप्शन में में लिखा कि, चमत्कार अभिमानी प्राणी है जो लोग विश्वास नहीं करते उनके सामने वो खुद को प्रकट नहीं करते।

निक्की तंबोली की इन तस्वीरों में अब तक लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। जिसमें कई लोगों ने अभिनेत्री निक्की तंबोली की खूबसूरती और हॉटनेस की जमकर तारीफ की है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की ओर से आप खबरें सामने आ रही है कि विशाल आदित्य सिंह बाहर हो चुके हैं।

बीते दिन जब शो के होस्ट रोहित शेट्टी की एंट्री हुई तो उन्होंने विशाल आदित्य सिंह को एक टास्क दिया इसको करने में विशाल असफल हुए और ऐसे में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है।