×

Munmun Datta: तो इसलिए मर्दो से नफरत हो गई तारक मेहता की बबीता जी को

 

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके अलावा अभिनेत्री मुनमुन दत्ता बीते दिनों एक विवाद को लेकर चर्चा में थी। कुछ दिनों पहले मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उनके एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की वजह से विरोध का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि बीते दिन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मुनमुन दत्ता के खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया है। अब इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मुनमुन दत्ता के साथ जिंदगी में ऐसी कई घटनाएं घटी जिसकी वजह से उनको मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा हो गई। इस बात का खुलासा खुद मुनमुन दत्ता ने किया था। साल 2008 की बात है जब मुनमुन दत्ता फिल्म अभिनेता अरमान कोहली को डेट कर रही थी। वैलेंटाइन डे के मौके पर उनके साथ अरमान कोहली ने मारपीट की थी। इसके बाद अभिनेत्री मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है। हालांकि अरमान कोहली का गुस्सा बिग बॉस में भी नजर आ चुका है। इसके बाद में अपने साथ हुए अपराध की शिकायत मुनमुन दत्ता ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। ये मामला कोर्ट तक पहुंचा था जिसके बाद अरमान को अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी और जुर्माना भी भरना पड़ा था। मुनमुन दत्ता ने साल 2018 में मीटू अभियान के तहत एक कड़वा सच लोगों के सामने पेश किया था। उन्होंने बताया था कि, हर महिला को कभी ना कभी यौन शोषण का सामना करना पड़ता है ये हर उम्र में होता है। अभिनेत्री ने बताया था कि, 13 साल की उम्र में उनके एक ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था। जिसकी वजह से उनको समझ नहीं आ रहा था किये बात वो अपने माता पिता को कैसे बताए।

Kareena Kapoor Khan: करीना की हाउस पार्टी में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची मलाइका आरोड़ा, चर्चा में तस्वीरें

Rajinikanth: इलाज के लिए देर रात अमेरिका के लिए रवाना हुए रजनीकांत, एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ आए नजर

Kajal Aggarwal birthday: 36वां जन्मदिन मना रही काजल अग्रवाल, ऐसे शुरू हुई थी गौतम किचलू के साथ प्रेम कहानी