डर से सामना कराने आ रहे रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 10 प्रोमो out
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से अपना चर्चित रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में वापसी कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन का प्रोमो सामने आ चुका है। अब फिर से रोहित शेट्टी अपने इस शो से दर्शकों को रोमांच का डोज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीते दिन रिलीज हुए शो के प्रोमो की बात करें तो आप इसमे देखेंगे कि रोहित शेट्टी प्रोमो में सभी प्रतियोगी को डर से रूबरू करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अगर हम बात करें खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन के 11 केंटेस्टेंट्स की तो इस बार करण पटेल, करिश्मा तन्ना, आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, बलराज स्याल, धर्मेश, रानी चटर्जी, तेजस्वी प्रकाश, अमृता खानविलकर, हाफिज कसीफ नजर आने वाले हैं। ये इसी 22 फरवरी से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। इसमे होस्ट रोहित शेट्टी हैं।