×

Vishal Aditya Singh: खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 से बाहर हुआ बिग बॉस का ये प्रतियोगी

 

छोटे पर्दे के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ही रोहित शेट्टी अपनी पूरी टीम के साथ केपटाउन शहर के लिए रवाना हो चुके हैं और यहां पहुंचते ही शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अब ऐसे में टीवी शो खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को रोहित शेट्टी रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे और उन्होंने सबसे पहले टॉस्क में विशाल आदित्य सिंह को बुलाया और उन्होंने उनका हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में विशाल आदित्य सिंह के पहले टास्क को पूरा नहीं कर पाए और उनको शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

जी हां इस वक्त ताजा खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, बिग बॉस में आने वाले अभिनेता विशाल आदित्य सिंह को रोहित ने शो से बाहर कर दिया है। विशाल आदित्य सिंह के साथ अभिनेत्री अनुष्का सेन और निक्की तंबोली भी अब टॉप बॉटम में है। टीवी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह का शो से बाहर आने की खबर सामने आने के बाद ये साफ है कि उनके चाहने वालों को जरूर झटका लगेगा।

बता दें कि विशाल आदित्य सिंह को आपने बिग बॉस 13 में देखा था। जिसके जरिए काफी ज्यादा सुर्खियां में आए थे। उनकी फैन फॉलोइंग में भी तगड़ा इजाफा हुआ था। विशाल आदित्य सिंह को आपने इससे पहले टीवी शो नच बलिए सीजन 9 में भी देख चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर​ विशाल आदित्य सिंह के अलावा अर्जुन बिजलानी, आस्था गिल, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज जैन, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और महक चहल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।