×

पहली बार एरिका के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर बोलें पार्थ

 

छोटे परदे के मशहूर धारावाहिक कसौटी जिंदगी के 2 काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस धारावाहिक में लोगों को इसकी कहानी से ज्यादा मुख्य किरदार के तौर पर नजर आ रही एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान की जोड़ी ज्यादा पसंद आती है। एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान की जोड़ी को परदे पर देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं यही कारण है कि कसौटी जिंदगी के 2 शो टॉप पर रहता है। टीवी शो में जोड़ी के अलावा दोनों के अफेयर की भी खबरे आती रहती है। लेकिन अब जो खबरें आ रही है उसमें ऐसा कहा जा रहा है कि एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान ने अपने इस रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की है। दोनों ने अब तक ये नहीं कहा है कि ये रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हाल ही में जब पार्थ से ये सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पार्थ ने बताया कि, एरिका और मैं कभी भी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। वह बात अलग है कि, हम दोनों ने शो के सेट पर काफी समय साथ बिताया है।वहीं अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, हम लोग शूटिंग के बाद जमकर मस्ती किया करते हैं। एरिका थोड़ी सेंसेटिव है। उसको मेरे मजाक का बड़ा जल्द बुरा लग जाता है। बाहर के लोगों के साथ वो ज्यादा घुलती मिलती नहीं है।

खैर आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी के 2 में दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आती है। दोनों के रोमांस और प्यार और टकराव लोगों को रोमांचित करते थे। यही कारण है कि ये शो बीते दिनों टॉप पर था।

खबरें आ रही है कि एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अब तक ये नहीं कहा है कि ये रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हाल ही में जब पार्थ से ये सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया। पार्थ ने बताया कि, एरिका और मैं कभी भी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। वह बात अलग है कि, हम दोनों ने शो के सेट पर काफी समय साथ बिताया है। पहली बार एरिका के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर बोलें पार्थ