×

Karan Mehra-Nisha Rawal: सोशल मीडिया पर वायरल निशा रावल और करण मेहरा का बेडरूम वीडियो

 

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करण मेहरा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अभिनेता उनके साथ मारपीट की है। जिसके बाद करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में करण मेहरा को कुछ समय बाद ही जमानत मिल गई है। इसके बाद करण मेहरा और निशा रावल ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे। दोनों के बीच के कई सारे वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। अब इसी बीच करण मेहरा और निशा रावल के बेडरूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये देखा जा सकता है कि निशा करण मेहरा से कंटेंट को लेकर बात कर रही है लेकिन करण बिल्कुल भी रुचि नहीं दिखा रहा है। वहीं निशा की बातों पर करण का जवाब देने का तरीका बेरूखा है। निशा कहती है कि, लोग हमें देखना चाहते हैं चलो हम कुछ फनी वीडियो बनाते हैं। लेकिन करण मेहरा वीडियो बनाने के लिए निशा की बात मानने से मना कर देते हैं। फिर निशा कहती हैं कि चलो हम रिलेशनशिप पर ही बात करते हैं। लेकिन करण को निशा की बातों में कोई भी इंटरेस्ट नहीं होता है।

https://www.instagram.com/tv/CN6gENDJ5fU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cf960fc3-1ecf-4691-9ad5-34c307819e6d

इन दिनों करण मेहरा और निशा रावल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोगों ने कमेंट करते हुए करण मेहरा को फटकार लगाई है।

Sushant Rajput Death: कोर्ट ने खारिज की सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका, जाने क्या है पूरा मामला

Alia Bhatt: गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर

बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स का हुआ निधन