×

विदेशी जमीन पर लूटपाट का शिकार हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya, अब कपल की घर वापसी के भी पड़ रहे लाले 

 

टीवी न्यूज़ डेस्क -मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया इंडस्ट्री के फेवरेट कपल कहे जाते हैं। कुछ दिन पहले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इटली घूमने गए थे, जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की थीं। लेकिन किसी की बुरी नजर उनकी खुशियों पर पड़ गई और दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इटली में मुसीबत में फंस गए। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट हुई है। उनके सामान के साथ-साथ उनके दस्तावेज भी चोरी हो गए हैं। विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है।


दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कार के दरवाजे टूटे हुए और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ नजर आ रहा था। वीडियो में विवेक दहिया कहते नजर आए, "यह एक सुरक्षित जगह मानी जाती है। होटल के कर्मचारियों को पता था कि हमारी कार में सामान रखा हुआ है। हमने अपना सारा सामान खो दिया है। हमारे दस्तावेज, पासपोर्ट, कैश और बाकी सभी चीजें जो हमने पिछले 15 दिनों में खरीदी थीं, सब चली गई हैं।" इस मामले पर विवेक दहिया ने एक इंटरव्यू भी दिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा, "हम कल फ्लोरेंस आए थे और एक दिन यहीं रुकने का फैसला किया था।


हम सिर्फ़ एक प्रॉपर्टी देखने गए थे, जहाँ हमें रुकना था। हमारी कार बाहर खड़ी थी। लेकिन जब हम अपना सामान लेने वापस आए, तो हमने देखा कि हमारी कार का शीशा टूटा हुआ था। हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, शॉपिंग का सारा सामान और कीमती सामान गायब था। वे सिर्फ़ कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ गए।" विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की।


इस बारे में विवेक दहिया ने कहा, "हमने स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बिना सीसीटीवी फुटेज के मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। यहां का पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाता है और वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। हमने दूतावास से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन वह भी बंद था।"