×

Celebs Honeymoon Destination: कश्मीर से लेकर जयपुर, गोवा और मालदीव तक सेलेब्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन

 

शादी के बाद हर कपल अपनी जिंदगी की शुरूआत नए सिरे से करता है। पार्टनर को जानने और समझने के लिए कुछ वक्त नई जगह जाकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। ये पल हर कपल की लाइफ के लिए बेहद खास होते है। इसी को हनीमून का नाम दे दिया जाता है। अब ऐसे में बॉलीवुड और टीवी कपल भी हनीमून डेस्टीनेशन को गंभीरता से लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्टार्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन बताने जा रहे है। जहां पर आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

गौहर खान
पिछले साल ही अभिनेत्री गौहर खान ने जैद दरबार के साथ शादी की है। शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए गौहर ने राजस्थान के जयपुर को चुना। यहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो को भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमे वो अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही थी।

शाहीर शेख
टीवी के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख ने भी अपनी गर्लफ्रेंड ​रूचिका कपूर के साथ गुपचुप तरीके से शादी की और इसके बाद क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वो अपने होमटाउन कश्मीर के लिए निकल गए। यहां की खूबसूरत वादियों में उन्होंने पत्नी के साथ कई यादगार पिल बिताए।

पुनीत जे पाठक
पुनीत जे पाठक ने अपनी गलफ्रेंड के साथ पिछले साल हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद उन्होंने हनीमून के लिए गोवा को चुना। इस दौरान दोनों ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।

सना खान
अभिनेत्री सना खान ने भी अपने पति अनस सईद के साथ हनीमून मनाने के लिए कश्मीर के गुलमर्ग की वादियों में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने गुलमर्ग की बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

नेहा कक्कड़
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ दुबई में खूबसूरत हनीमून को सेलिब्रेट किया। इस दौरान दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थी।

आदित्य नारायण
आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून मनाने के लिए कश्मीर की वादियों को चुना। दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थी।

काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल अपने पति के साथ हनीमून मनाने के लिए मालदीव को चुना। सोशल मीडिया पर काफी समय तक उनकी हनीमून की तस्वीरें वायरल हो रही थी।

Varun Natasha wedding: अलीबाग मेंशन में नताशा के साथ सात फेरे लेने पहुंचे वरूण धवन, सामने आई तस्वीरें

Varun Natasha wedding: वरूण धवन-नताशा की शादी में अमिताभ बच्चन-गोविंदा को नहीं मिला निमंत्रण

The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव