जानें इन दिनों क्या कर रही हैं राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी
दोस्तों आपको राज कपूर की मशहूर और सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली तो याद ही होगी। जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर राजीव कपूर और मंदाकिनी नजर आए थी। आज मंदाकिनी का जन्मदिन है। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है जो यूपी के मेरठ में 30 जुलाई साल 1963 को जन्म हुआ था। आज मंदाकिनी ने अपनी जिंदगी के 51वे साल पूरे कर लिए है। मंदाकिनी एक एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती है। आज इस खास मौके पर हम आपको मंदाकिनी के बारे में कुछ बाते बताने जा रहे है। राम मेरी गंगा मैली फिल्म के लिए मंदाकिनी राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। उन्होंने इससे पहले संजना कपूर और डिंपल कपाड़िया को फिल्म में लेनी की सोची थी। इन दोनों का स्क्रीन टेस्ट लेने के बाद भी बात नहीं बनी और गंगा का किरदार अभिनेत्री मंदाकिनी की झोली में गिर गया।
पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी ‘अनदेखी’ वेब सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर
सुशांत केस में फिर आया बड़ा मोड़, सुब्रमण्यम स्वामी ने मर्डर बताते हुए पेश किए ये कारण