×

चैनल नहीं बढ़ाएगा पैसे तो बिग बॉस छोड़ देंगे सलमान खान

 

छोटे परदे का ​विवादित शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। लोग इस शो को पसंद कर रहे हैं वहीं इस शो का सबसे बड़ा अकषर्ण का केंद्र है वीकेंड का वार। जिसमे सलमान खान आकर घरवालों की क्लास लगाते हैं साथ ही उनकी पूरे सप्ताह का लेखा जोखा देते हैं। ये तो आप जानते हैं कि सलमान खान की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है जिसकी वजह से बिग बॉस शो को भी इसका काफी फायदा मिलता है। इस शो की टीआरपी में इजाफा होता है। लेकिन अब सलमान खान ने बिग बॉस को अलविदा कहने की धमकी तक दे डाली है। जी हां आपको शायद हमारी बातों पर यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच हैं। दरअसल आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के वीकेंड वार में फिल्म पागलपंती की टीम आए थे। जिसमे अभिनेता अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा जैसे सितारें शामिल थे। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम ने बिग बॉस में काफी मस्ती और मजाक किया साथ ही सलमान खान के टॉक्स भी खेले। इसी बची अनिल कपूर से एक सवाल पूछा गया कि, सलमान खान अभी तक बिग बॉस के कितने सीजन होस्ट कर चुके हैं? तो इसका जवाब देते हुए अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि, दस। अभिनेता अनिल कपूर का जवाब बिल्कुल सही था इस पर सलमान खान ने कहा कि, हां दस सीजन कर चुका हूं अब और सीजन ने नहीं करूंगा। दस हो गए हैं, अब बस। जब तक कलर्स वाले पैसे नहीं बढ़ाते, अगला सीजन नहीं करूंगा। इसके बाद सलमान ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब बहुत हो चुका है।

वैसे आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने ऐसा कोई मजाक किया हो। इससे पहले भी वो इस तरह के मजाक कर चुके हैं। वहीं सलमान ये बात जानते हैं कि उनके फैंस को उनका इस शो में आना काफी पसंद है।

अनिल कपूर से एक सवाल पूछा गया कि, सलमान खान अभी तक बिग बॉस के कितने सीजन होस्ट कर चुके हैं? तो अनिल ने कहा कि, दस। इस पर सलमान ने कहा, हां दस सीजन कर चुका हूं अब और सीजन ने नहीं करूंगा। दस हो गए हैं, अब बस। जब तक कलर्स वाले पैसे नहीं बढ़ाते, अगला सीजन नहीं करूंगा। इसके बाद सलमान ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब बहुत हो चुका है। चैनल नहीं बढ़ाएगा पैसे तो बिग बॉस छोड़ देंगे सलमान खान