×

Asim Riaz: रैपर बने असिम रियाज, म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

 

छोटे पर्दे की मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आने वाले प्रतियोगी असिम रियाज की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। असिम रियाज सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वो यहां पर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते है। जो उनके चाहने वालों को पसंद आती है। अब ऐसे में असिम रियाज ने अपने चाहने वालों के लिए खुशखबरी दी है। असिम रियाज कई दिनों से अपने एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अब असिम रियाज ने अपने इस प्रोजेक्ट को ईद के मौके पर रिलीज करके अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है। अभिनेता और मॉडल कहे जाने वाले असिम रियाज अब रैपर बन चुके हैं।

असिम रियाज का एक नया अवतार दिखाई देने वाला है। सोनी म्यूजिक इंडिया के तहत रिलीज बैक टू स्टार्ट रैप सॉन्ग ला रहे है। असिम रियाज का रैप म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है। जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्सुक हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। असीम रियाज के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अपने पहले रैप गाने के माध्यम से असीम रियाज ने जीवन के संघर्ष उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की है। यहां पर सबसे दिलचस्प बात ये है कि असीम रियाज ने खुद अपने रैप सॉन्ग के बोल लिखे हैं। इसका मतलब ये है कि उन्होंने अपने गाने के लिए वो काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

असिम रियाज ने अपने गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं बेहद उत्साहित हूं कि मेरा गाना रिलीज हो रहा है। इस ईद पर मेरी यही इच्छा है कि सभी लोगों को बदलाव को स्वीकार करने और जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिले। बता दें कि असिम रियाज ने बिग बॉस 13 में आने के बाद अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।