×

“भाभीजी घर पर है” फेम यह एक्ट्रेस बन सकती है नच बलिए 10 का हिस्सा

 

 

टीवी के मशहुर डांसिंग शो नच बलिए 10  को लेकर को लेकर खबरों का बाजार काफी ज्यादा गर्म हो चुका है। इस शो के लिए हर दिन किसी ना किसी बड़ी जोड़ी का नाम सामने आ रहा है। जिसके चलते इस शो को लेकर काफी ज्यादा बज क्रिएट हो चुका है। हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका का नाम इस शो के लिए सामने आ रहा था और टीवी की इस बड़ी एक्ट्रेस का नाम इस शो के लिए सामने आ रहा है।

मौजूदा वक्त के टीवी के टॉप शो में से एक “भाभीजी घर पर है” हर किसी को काफी ज्यादा पसंद है। इस शो में नाम करने वाली एक्ट्रेस को लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया है। यही कारण है इन एक्ट्रेस का नाम कई बड़े शो के लिए सामने आता रहता है। खबरों की माने तो नच बलिए 10 के लिए इस शो की अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे  का नाम सामने आ रहा है।

शुभांगी का नाम पहले बिग बॉस 14 को लेकर भी सामने आ रहा था। अब खबरों की माने तो शुभांगी और उनके पति पियूष  पूरे को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। शो के मेकर्स और शुभांगी के बीच बात चित एक पॉजिटिव मोड़ पर है। जिसको देख कर लगता है यह जोड़ी इस साल नच बलिए 10 में अपने डांस का जलवा बिखेरती नज़र आने वाली है।

शुभांगी के फेंस उनके एक अलग अंदाज़ में देखना चाहते है। इनके अलावा काम्या पंजाबी और शलभ,दीपिका सिंह  रोहित राज गोयल,  मेघा चक्रवर्ती को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। आप इस में शुभांगी को देखना चाहते है या फिर नहीं नीचें कॉमेट में जरुर बताए।