Cannes के रेड कार्पेट पर उतरते ही Avneet Kaur ने किया कुछ ऐसा कि तारीफ़ करते नहीं थक रहे लोग, देखे Video
टीवी न्यूज़ डेस्क - छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों सुर्खियों में हैं। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने फैंस को दीवाना बना लिया है. अवनीत ने फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से बी-टाउन में एंट्री की और अब वह कान्स में अपना जादू दिखा रही हैं। अवनीत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार डेब्यू किया था और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
अवनीत ने रेड कार्पेट पर ये काम किया
अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान देखा जा सकता है कि वह नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस वॉक और अपीयरेंस के दौरान अवनीत की एक अदा ने लोगों का दिल जीत लिया और सभी को भारत के मूल्यों की झलक दिखाई. दरअसल, अवनीत रेड कार्पेट की सीढ़ियां चढ़ने से पहले झुकीं और फिर सीढ़ियां छूने के बाद उन्होंने अपना हाथ अपने माथे पर रख लिया। एक्ट्रेस का ये अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ये भारतीय मूल्य हैं. वहीं, किसी और ने लिखा कि अवनीत ने दिखा दिया कि वह किस धरती से हैं. एक तीसरे शख्स ने लिखा कि अवनीत ने जो किया उससे पता चलता है कि वह अपने काम का कितना सम्मान करती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म 'लव इन वियतनाम' का पोस्टर भी कान्स में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शांतनु माहेश्वरी भी नजर आने वाले हैं।