×

Ajay Devgn OTT debut: इस वेब सीरीज से डिजिटल पर धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं अजय देवगन

 

बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता अजय देवगन आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसकी वजह से अभिनेता पिछले साल तक काफी बिजी होने वाले है। बता दें कि बीते दिनों ही अभिनेता अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म में गोबर का ऐलान किया था। जो एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। अब इसी बीच अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धांसू एंट्री करने वाले हैं। जिसके लिए अभिनेता ने तैयारी भी कर ली है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अजय देवगन ब्रिटिश शो लूथर के रीमेक में काम करने वाले हैं। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, लूथर शो को अजय देवगन वेब सीरीज में तब्दील करने की प्लानिंग है। अजय देवगन इसी वेब सीरीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। वो जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नया प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं। इस बात का संकेत खुद अजय देवगन ने काफी समय पहले ही दे दिया था। सोशल मीडिया पर अजय देवगन ने पूछा था कि, क्या फैंस अजय की जगह सुदर्शन को देखना पसंद करेंगे या फिर नहीं। सूत्रों की माने तो अजय देवगन वेब सीरीज में काम करने की हामी भर दी है। वेब सीरीज को बीबीसी इंडिया निर्माण करने वाले है। इस वेब सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। लूथर एक साइकोलॉजिकल क्राइम शो है। अभिनेता अजय देवगन की आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे मैदान, चाणक्य, मेडे जैसी शामिल है।

Sonu Sood: लोगों के मसीहा बने सोनू सूद भी आए कोरोना वायरस की चपेट में, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Kartik Aaryan: सुशांत की तरह ना हो जाए कार्तिक आर्यन का हाल, सोशल मीडिया पर फैंस ने करण जौहर को सुनाई खरी खोटी

Pawan Kalyan: कोरोना वायरस की चपेट में आए पवन कल्याण, फैंस कर रहे गेट वेल सून के मैसेज