×

Shekhar Suman के इस करीबी का हुआ निधन, अभिनेता ने लिखा अनाथ जैसा महसूस कर रहा

 

बॉलीवुड और मशहूर टीवी अभिनेता शेखर सुमन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेखर सुमन की मां का देहांत हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शेखर सुमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। जिसमें शेखर सुमन ने बताया कि, मां के निधन के बाद वो अनाथ जैसा फील कर रहे हैं और बेहद दुखी हैं। बता दें कि अभिनेता शेखर सुमन ने मां के अंतिम संस्कार करने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है और उन्होंने अपनी मां के प्रति अपनी भावनाएं भी व्यक्त की है। उन्होंने मां के लिए लिखा कि, मेरी मां जिन्हे मैं बहुत प्यार करता था। बीते दिन मुझे छोड़ कर चली गई। उनकी मृत्यु के बाद में बेहद दुखी हूं और अनाथ जैसा महसूस कर रहा हूं। धन्यवाद मां हर वक्त मेरे साथ रहने के लिए। मैं आपको अपनी अंतिम सांस तक की याद रखूंगा। शेखर सुमन के इस पोस्ट पर अब तक टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों ने उनकी मां के लिए दुख व्यक्त किया है और उनको श्रद्धांजलि भी दी है। इसके अलावा शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अपनी दादी को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि, हमारी मां दुनिया में नहीं वह हमेशा बहादुरों की तरह तरह उन्होंने बीमारी के साथ आखिरी सांस तक लड़ाई ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेखर सुमन की मां पिछले काफी समय से बीमार थी। समय के साथ उनकी तबीयत नाजुक होती चली जा रही थी। कई बार शेखर सुमन ने उनके बारे में फैंस को भी बताया था और मां के लिए प्रार्थना करने का भी अनुरोध किया था। बता दें कि इस कोरोना कॉल में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Hum Dil De Chuke Sanam turns 22: अजय देवगन और सलमान खान शेयर की तस्वीरें

Priyanka Chopra: इंटरनैशनल लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ प्रियंका चोपड़ा, 2022 फैशन शो में आएंगी नजर

अर्जुन रामपाल के मेकओवर को देखकर हैरान हुए फैंस, चर्चा में प्लेटिनम ब्लॉन्ड हेयर लुक