×

Krishna Janmashtami 2022 इस खास अंदाज में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे ये टीवी कलाकार

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह त्यौहार काफी धूमधाम से भारत में हर साल मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है और उनके लिए खूबसूरत पालने को भी सजाया जाता है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार इस खास दिन को अपने अपने अंदाज में जब मना रहे हैं। आइए जानते हैं कि, टीवी के किन सितारों ने किस तरह कृष्ण जन्माष्टमी मनाने रहे हैं।

नायरा बनर्जी

टीवी अभिनेत्री नायरा बनर्जी इस त्यौहार को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। वह अपने परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रही हैं। शहर में मशहूर दही हांडी देखने के लिए वह जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह पर्दे पर कृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बनेंगी, लेकिन वह पर्दे के बाहर अपने सह कलाकारों के साथ इस पूरे उत्सव का मजा लेंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।

प्रियंका चाहर चौधरी

टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को आप शो टीवी शो का उडारिया में देख रहे हैं। प्रियंका सभी कलाकारों और क्रू के साथ भगवान श्री कृष्ण की महा आरती करेंगी और सभी परंपराओं को निभाते हुए झूले पर श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर उन्हें झूला भी झूलाएंगी। कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।

बाॅलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के साथ काम करना चाहते हैं साउथ का ये मशहूर डायरेक्टर, खुद कही अपने दिल की बात

सिंबा नागपाल

सिंबा नागपाल को आप टीवी शो नागिन 6 में देख रहे हैं। इस उत्सव को पूरी रात भर मनाने वाले हैं। इसके बाद वह पूजा करेंगे और माखन मिश्री जैसे खास प्रसाद भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल भगवान श्री कृष्ण से बस मेरी यही प्रार्थना है कि, वह सभी के दुख दर्द दूर करें और उन्हें प्यार, शांति और खुशियां आशीर्वाद दें।

ईशा मालवीय

अभिनेत्री ईशा मालवीय को आप टीवी शो उडारिया में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वो इस त्यौहार को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि, त्यौहार का जश्न मनाने और ढेर सारे लड्डू खाने का वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।

RRR और बाहुबली के बाद डायरेक्टर SS Rajamouli ने अपने पिता KV Vijayendra Prasad से बना ली दूरी, आ रही ऐसी खबरें

इसके अलावा कंगना रनौत, विवेक ओबेराॅय और मौनी राॅय जैसे कई सेलेब्स ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।
लगातार बिगड़ती जा रही Raju Srivastava की हालत, डॉक्टर्स ने दिया जवाब, अब बस दुआओं का सहारा