×

क्या Tejasswi Prakash और Karan Johar ने गुपचुप कर ली सगाई, इस तस्वीर पर लोग लगा रहे कयास

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के जाने माने कलाकार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, दोनों की रोमांटिक जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। करण जौहर और तेजस्वी प्रकाश टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 से दूसरे के साथ है। इन दोनों के प्यार की शुरुआत इसी शो से शुरू हुई थी और पिछले काफी समय से दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसके अलावा मीडिया के सामने भी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपना प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब इसी बीच तेजस्वी प्रकाश की एक तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। इस तस्वीर में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अपनी इंगेजमेंट रिंग को फलाॅन्ट करती नजर आ रही है। तस्वीर में देख सकते हैं कि, तेजस्वी सफेद कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में है और उन्होंने हाथ में फूल भी लिए हैं। दूसरी तस्वीर में सिर्फ फूल और उनके हाथ की रिंग नजर आ रही है। तेजस्वी की रिंग बेहद खूबसूरत है और उनके चेहरे की मुस्कान देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वह इस में बेहद खुश हैं। अभिनेत्री के इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने लगातार बधाई दे रहे है। तस्वीर को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि, बिग डे। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर लोग लगातार अलग अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। जिसमे कहा जा रहा है कि, लगता है दोनों कलाकारों ने एक दूसरे के साथ सगाई कर ली है। एक यूजर ने लिखा कि, तेजो खेल गई हमारे साथ। दूसरे ने लिखा कि, क्या जो मैं सोच रहा हूं वही हुआ है या कुछ और है। सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। आपको बता दें कि, दोनों की जोड़ी को फैंस करते हैं और फैंस चाहते हैं कि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे के साथ शादी कर लेनी चाहिए।