×

तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों पहुंचे Apple iPhone 18 लॉन्च इवेंट में, वीडियो में देंखे CEO जॉन टर्नस ने दिखाए नए फीचर्स

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो में आयोजित Apple iPhone 18 लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। दोनों भारतीय कलाकारों को एपल के इस खास कार्यक्रम में नए आईफोन मॉडल को करीब से देखने का मौका मिला।इवेंट के दौरान एपल के अधिकारियों ने तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एपल के सीईओ जॉन टर्नस दोनों कलाकारों से बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने उन्हें नए आईफोन के फीचर्स और टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी।

iPhone 18 Pro मॉडल देखा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/YkmFpxyG0Ts?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YkmFpxyG0Ts/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लॉन्च इवेंट में तृप्ति और एपी ढिल्लों ने iPhone 18 Pro मॉडल का अनुभव लिया। इस दौरान उन्हें फोन के नए डिजाइन, कैमरा फीचर्स और अन्य अपडेट्स के बारे में बताया गया।एपल के इस कार्यक्रम में दुनिया भर की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। भारतीय कलाकारों की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

तृप्ति का रेड कोट लुक चर्चा में

इवेंट में तृप्ति डिमरी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने रेड कोट और डेनिम पहना हुआ था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।वहीं एपी ढिल्लों ग्रे जैकेट में दिखाई दिए। दोनों कलाकारों ने इवेंट के दौरान कई तस्वीरें क्लिक कराईं।

आईशोस्पीड की लाइवस्ट्रीम में भी दिखीं तृप्ति

तृप्ति डिमरी इवेंट के दौरान मशहूर लाइव स्ट्रीमर आईशोस्पीड की लाइवस्ट्रीम में भी कुछ समय के लिए नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें कार्यक्रम का हिस्सा बनते देखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इवेंट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं, जिनमें जॉन टर्नस को तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों से बातचीत करते देखा जा सकता है।इस दौरान एपल के अधिकारियों ने नए आईफोन की खासियतों के बारे में बताया। भारतीय मनोरंजन जगत के कलाकारों की मौजूदगी से यह टेक इवेंट और भी खास बन गया।