×

हैदराबाद के Most Desirable Man बने विजय देवरकोंडा

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी से मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा की किस्मत इन दिनों बुलंदियों पर हैं। जी हां उनके पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट है जिस पर वो काम कर रहे हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा ने हला ही में एक खिताब अपने नाम किया है। बीते दिन अभिनेता विजय देवरकोंडा को हैदराबाद का मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019 के खिताब से नवाजा गया है। विजय देवरकोंडा ने ये खिताब बाहुबली प्रभास और राम चरण जैसे दिग्गज साउथ स्टार को मात देकर हासिल किया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का हो गया ब्रेकअप, सामने आया ये बड़ा कारण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद टाइम्स ने एक सर्वे करवाया था। जिसकी वोटिंग 12 महीनो तक चली है जिसके विजय देवरकोंडा को सबसे ज्यादा वोटिंग मिली और इस तरह वो साल 2019 के हैदराबाद का मोस्ट डिजायरेबल मैन का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि फिल्म अर्जुन रेड्डी में काम करने के बाद विजय देवरकोंडा काफी ज्यादा मशहूर हुए।

टल गई वरुण-सारा की फिल्म कुली नंबर वन के ट्रेलर की रिलीज डेट

उनकी फिल्म को सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि नार्थ में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। और उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। पिदले एक साल में ही उनकी सफलता काफी तेजी से बढ़ी हैं। जिसकी वजह से उनको बॉलीवुड से भी फिल्मों को आफर आने लगे। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले अपने बेटे इब्राहिम को सैफ अली खान ने दी ये खास सलाह

जैसे ही विजय देवरकोंडा को ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019’ का खिताब मिला वैसे ही उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर विजय को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके फैंस ने उनको अपने अपने अंदाज में बधाईयां दी है।

विजय देवरकोंडा को हैदराबाद का मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019 के खिताब से नवाजा गया है। विजय देवरकोंडा ने ये खिताब बाहुबली प्रभास और राम चरण जैसे दिग्गज साउथ स्टार को मात देकर हासिल किया है। हैदराबाद टाइम्स ने एक सर्वे करवाया था। जिसकी वोटिंग 12 महीनो तक चली है जिसके विजय को सबसे ज्यादा वोटिंग मिली। हैदराबाद के Most Desirable Man बने विजय देवरकोंडा