Thalapathy Vijay Birthday: थलापति विजय के जन्मदिन पर क्रेजी हुए फैंस, हैप्पी बर्थडे थलापति हैशटैग हो रहा ट्रेंड
आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता थलापति विजय का जन्मदिन है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 47 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता थलापति विजय के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उनको अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दे रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट और एक्शन अभिनेता हैं। इनकी हर एक फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से करते हैं।
सोशल मीडिया पर बीती रात से ही हैप्पी बर्थडे थलापति ट्रेंड हो रहा है। इस हैशटैग का यूज करते हुए फैंस ने थलापति विजय को जन्मदिन की बधाई दी है।
एक यूजर ने थलापति विजय को विश करते हुए लिखा कि, मैंने ये तस्वीर इतने सालों से आपके जन्मदिन पर पोस्ट कर रहा हूं आशा है कि अगले साल नई फोटो पोस्ट करूंगा आई लव यू इला।
2 years of Kabir Singh: शाहिद कपूर ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार किस्सा
Amrish Puri Birthday: भारतीय सिनेमाई इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुआ अमरीश पुरी जैसा खूंखार खलनायक