×

Telangana Elections: बिना किसी स्पेशल ट्रीटमेंट के Allu Arjun लाइन में लग कर किया मतदान, एक्टर की सादगी देख फैन्स कर रहे तारीफ़ 

 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  तेलंगाना विधानसभा चुनाव (तेलंगाना चुनाव 2023) के लिए आज मतदान हो रहा है। आम लोगों से लेकर नेता और सितारे भी वोट देने पहुंचे हैं। इस बीच 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन भी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में वोट करते नजर आए। इससे जुड़ा अल्लू अर्जुन का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन बेहद कूल लुक में नजर आए।


अल्लू अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन जिस अंदाज में नजर आ रहे हैं उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। तो आइए देखते हैं इस वीडियो में क्या है खास।साउथ के मशहूर स्टार अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं।


अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन सिंपल अंदाज में नजर आए। अल्लू अर्जुन तेलंगाना विधानसभा सीटों के लिए वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन लाइन में खड़े होकर वोट डालते नजर आए। अल्लू अर्जुन का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अल्लू अर्जुन के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे है।