×

Telangana Election 2023: चुनावी माहौल में इन साउथ सेलेब्स ने किया अपने मतदान के अधिकार का उपयोग, लोगों को दी जिम्मेदारी निभाने की सलाह 

 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज, गुरुवार, 30 नवंबर को जारी है। राज्य में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। विधानसभा के 119 सदस्यों को चुनने के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। आम जनता के बीच कई साउथ स्टार्स भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे और अपना अमूल्य वोट डाला। अल्लू अर्जुन से लेकर जूनियर एनटीआर और एमएम कीरावनी ने भी लाइन में खड़े होकर वोट डाला. आइए एक नजर डालते हैं किन सितारों ने किया वोट।