×

Hanuman के मेकर्स के साथ Sai Dharam Tej ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग, जानिए कैसी होगी फिल्म 

 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - साउथ एक्टर साई धरम तेज ने 'विरुपाक्ष' से पर्दे पर दमदार वापसी की। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और इसने साई धरम तेज के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। उन्होंने सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'ब्रो' में भी अभिनय किया। अब साई धरम तेज एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जिसके बारे में दिलचस्प खुलासे हुए हैं।


आधिकारिक तौर पर शुरू हुई शूटिंग

एक्टर के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि साई धरम तेज की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। एक छोटे से ब्रेक के बाद साई धरम तेज ने प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'हनुमान' के निर्माता निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है।


रोहित केपी करेंगे फिल्म का निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन रोहित केपी कर रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 1940 के दशक में सेट एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म का अस्थायी शीर्षक 'एसडीटी 18' है। यह अभिनेता की 18वीं फिल्म होगी।