×

रश्मिका मंदाना ने कम उम्र में इस एक्टर से की थी सगाई, फेंस का टुटा दिल 
 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क, रश्मिका मंदाना आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 5 अप्रैल 1996 को जन्मी रश्मिका ने 19 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म किरिक पार्टी 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। पुष्पा की श्रीवल्ली ने अपने अभिनय और प्यारी मुस्कान से पूरे भारत में प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। वह महज 25 साल की उम्र में नेशनल क्रश बन गईं।

रश्मिका का जन्म कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। उनकी माता का नाम सुमन और पिता का नाम मदन मंदाना है। रश्मिका उच्च शिक्षित हैं, जिनके पास मनोविज्ञान, अंग्रेजी साहित्य और पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। रश्मिका मंदाना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल की थी. रश्मिका और रक्षित शेट्टी की मुलाकात उनकी डेब्यू फिल्म किरिक पार्टी के दौरान हुई थी। एक्ट्रेस ने साल 2017 में अपने से 13 साल बड़े एक्टर से सगाई की थी। हालांकि जल्द ही दोनों अलग हो गए। रक्षित शेट्टी से अलग होने के बाद रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ फिल्मों चमक और अंजनी पुत्र में काम किया।

विजय देवरकोंडा के साथ उनकी फिल्म गीता गोविंदम बड़ी हिट साबित हुई थी। तेलुगु फिल्म सरिलरु नीकेवरु में महेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने कमाई के भी कई रिकॉर्ड तोड़े थे. पुष्पा की श्रीवल्ली के अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसमें उन्होंने एक मासूम बच्ची का किरदार बखूबी निभाया है. और अब फैंस पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।