×

अभिनेत्री का एक्सरसाइज वीडियो देखकर खुद मलाइका भी हैरान

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। लोग ये जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा को टक्कर देने के लिए एक अभिनेत्री आ चुकी हैं। जी हां इस अभिनेत्री का नाम सुनकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। ये कोई और नहीं बल्कि साउथ की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। हाल ही में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह योग कर रही है इस वीडियो में रकुल ने अपने योगा आसन से हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके इस वीडियो को देखकर लोग शॉक्ड हो गए हैं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘योगासन ने मेरा पूरा शरीर बदल दिया है।’ इसके अलावा अभिनेत्री ने लिखा कि शुरूआत में मैं जमीन पर अपने पैर तक छू नहीं पाती थी और अब मैं सब कर सकती हूं।’

अभिनेत्री के इस वीडियो को लेकर काफी पसंद कर रहे हैं वहीं अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं रकुल की फिटनेस को देखकर लोग उनकी तुलना अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा से कर रहे हैं।

अगर हम रकुल के काम की बात करें तो उनको हाल ही में बॉलीवुड फिल्म दे दे प्यार दे और मरजावां में देखा गया था। इसके बाद वो अपनी साउथ की फिल्मों में व्यस्त हैं। वो जल्द ही इंडियन 2 में नजर आएंगे जिसमे उनके अलावा कमल हासन मुख्य किरदार में होंगे।

https://www.instagram.com/p/B5CDce8Bxrz/

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह योग कर रही है इस वीडियो में रकुल ने अपने योगा आसन से हर किसी को हैरान कर दिया है। रकुल की फिटनेस को देखकर लोग उनकी तुलना अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा से कर रहे हैं। अभिनेत्री का एक्सरसाइज वीडियो देखकर खुद मलाइका भी हैरान