×

Box Office: धाकड़ कमाई कर रही रजनीकांत की दरबार

 

साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दरबार है जो बीते 9 जनवरी को ​देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही रजनीकांत की फिल्म दरबार ने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई करनी शुरू कर दी थी। फिल्म दरबार की टक्कर बॉक्स आफिस पर दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ और अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के साथ थी। हालांकि ये दोनों फिल्में दरबार के एक दिन बाद रिलीज हुई हैं। तो ऐसे में जाहिर है कि फिल्म की कमाई पर असर पड़ा तो तय है। हालांकि इसके बावजूद रजनीकांत की फिल्म दरबार ने महज चार दिनों में दुनिया भर के बॉक्स आफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। फिल्म के कारोबार की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। दरबार ने चेन्नई में अपने पहले वीकेंड में 7.28 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा मलेशिया, यूएई, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजी लैंड और सिंगापुर जैसी जगहों के बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर हैं। तो इस हिसाब से फिल्म दरबार ने चार दिनों में 150 करोड़ का कारोबार आसान ने कर लिया है। जो आपने आप में एक शानदार आंकड़ा है। अगर हम दरबार की बात करें तो इसके जरिए रजनीकांत काफी सालों बाद पुलिस के किरदार में नजर आए है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में नयनतारा भी मुख्य किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। फिल्म का निर्देशन मुरूगदास ने किया है।

रजनीकांत की फिल्म दरबार ने महज चार दिनों में दुनिया भर के बॉक्स आफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। जो आपने आप में एक शानदार आंकड़ा है। अगर हम दरबार की बात करें तो इसके जरिए रजनीकांत काफी सालों बाद पुलिस के किरदार में नजर आए है। रजनीकांत के अलावा फिल्म में नयनतारा भी मुख्य किरदार में नजर आई हैं। Box Office: धाकड़ कमाई कर रही रजनीकांत की दरबार