×

'सिंघम' की दहाड़ से कांपा 'पुष्पराज', बदल गई Allu Arjun की मोस्ट अवेटेड फिल्म Pushpa 2 की रिलीज़ डेट 

 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से क्लैश होने वाली थी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अब इसकी रिलीज को टालने का फैसला किया है।


ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट टालने की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में मेकर्स फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज नहीं करेंगे। यह फिल्म अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से क्लैश होने वाली थी। 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने के बाद अब अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से क्लैश होने जा रही है। अक्षय कुमार ने फिल्म 'खेल खेल में' को रिलीज करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना है।


इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और फरदीन खान समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' की बात करें तो इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे।