×

इसलिए अस्पताल में भर्ती हुई थी नुसरत जहां, देखें वीडियो

 

मशहूर बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसका कारण है उनकी तबीयत जी हां आपको बता दें कि इस वक्त अभिनेत्री और सांसद की तबीयत ठीक नहीं हैं। इस कारण उनको बीते दिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालां​कि अब नुसरत जहां ने अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो अपने फैंस को बता रही है कि उनको क्या हुआ था। नुसरत जहां ने कहा कि अब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है।

आपकी जानकारी के बता दें कि बीते दिन नुसरत जहां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से उनको कोलकाता के एक आपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनको जांच के लिए आईसीयू में रखा गया था। हालांकि बीते सोमवार को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभिनेत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने कहा कि उनको छोटा सा अस्थमा का अटैक आया था। डॉक्टरों के अनुसार, नुसरत जहां को ऐसा डस्ट एलर्जी की वजह से हुआ था। लेकिन अब वो पूरी तरह से टीक हैं।

अभिनेत्री के अनुसार, उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनको कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वो अपना काम फिर से शुरू करेंगी।

नुसरत जहां राजनीति, फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी ​काफी सक्रीय रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि नुसरत जहां ने इसी साल निखिल जैन से शादी की है। दोनों की शादी के दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई थी। जो काफी सुर्खियों में बनी हुई थी।

नुसरत जहां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से उनको कोलकाता के एक आपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनको जांच के लिए आईसीयू में रखा गया था। हालांकि बीते सोमवार को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभिनेत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने वीडियो को शेयर करके दी है। इसलिए अस्पताल में भर्ती हुई थी नुसरत जहां, देखें वीडियो