×

14 साल बाद एक बार फिर जमेगी Mammootty और Prithviraj Sukumaran की जोड़ी, इस थ्रिलर फिल्म में एकसाथ आएंगे नजर 

 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  दक्षिण भारत के अद्भुत अभिनेताओं की सूची ममूटी के नाम के बिना हमेशा अधूरी रहेगी। मलयालम सुपरस्टार ममूटी अपने अभिनय के दम पर ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों पर नजर रखते हैं। ममूटी के फैंस उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करना चाहते। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।


थ्रिलर फिल्म में देखी जा सकती हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममूटी जल्द ही पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें दो बड़े सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि ममूटी और पृथ्वीराज इस फिल्म में हीरो और विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म को किसी नए डायरेक्टर द्वारा बनाने की भी चर्चा है। वहीं, इसका निर्माण एंटो जोसेफ कर सकते हैं।


ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन 14 साल बाद एक साथ नजर आएंगे

खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो 14 साल के लंबे अंतराल के बाद दर्शकों को ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। दोनों ने आखिरी बार 2010 में साथ काम किया था। उन्हें फिल्म 'पोक्किरी राजा' में देखा गया था।


दोनों की आखिरी फिल्म हिट रही थी

ममूटी की पिछली फिल्म 'ब्रमायुगम' सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म 'द गोट लाइफ' में दमदार परफॉर्मेंस दी थी। यह एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है, जिसमें उन्होंने नजीब का किरदार निभाया है. लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई। हाल ही में उनकी हिंदी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।