×

तो इसलिए अजय देवगन से सालों तक नफरत करते थे किच्चा सुदीप, सुनकर होंगे हैरान

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता किच्चा सुदीप आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी साउथ और बॉलीवुड की फिल्में शामिल है। जिसकी तैयारियां किच्चा सुदीप कई दिनों से कर रहे हैं। अब इसी बीच में अभिनेता किच्चा सुदीप ने हाल ही में खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद आप खुद भी हैरान हो जायेंगे। किच्चा सुदीप ने इस बात का खुलासा किया है कि, एक वक्त था जब वो अभिनेता अजय देवगन से नफरत करते थे। किच्चा सुदीप अजय देवगन से सालों तक नफरत करते रहे थे।

इसका कारण भी कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन की अपत्नी काजोल थी। हाल ही में खास बातचीत में जब अभिनेता किच्चा सुदीप से उनके पहले सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने काजोल का नाम लिया था। इसके बाद अभिनेता ने कहा कि, क्योंकि वो उनसे करते थे। एक वक्त था जब मेरे जितनी किताब होती थी उसके हर पन्ने पर काजोल की तस्वीर हुआ करती थी।

बता दें कि उनके कमरे में काजोल की तस्वीरें और पोस्टर लगा रहते थे। किच्चा सुदीप को काजोल पसंद थी।जब किच्चा सुदीप से पूछा गया कि क्या उन्होंने ये बात कभी भी काजोल को बताई। इसके बाद किच्चा सुदीप ने जवाब देते हुए कहा कि, नहीं तब तक वो शादी कर चुकी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की शादी साल 1999 में हुई थी। इन दोनों की शादी के बाद आज दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं। ये कहा जा सकता है कि, अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे मशहूर और शानदार कपल है।