×

Kajal Aggarwal birthday: 36वां जन्मदिन मना रही काजल अग्रवाल, ऐसे शुरू हुई थी गौतम किचलू के साथ प्रेम कहानी

 

आज बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जन्मदिन है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 36 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर अभिनेत्री को उनके पति ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काजल अग्रवाल ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। आज काजल के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी और गौतम की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने एक दूसरे को करीब 10 साल तक जान पहचान के बाद शादी करने का फैसला किया था। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की पहली बार मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2010 में हुई थी। इस पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्त हुई। दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए तैयार हो गए। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि, हमने 3 साल डेट किया और 7 साल हम एक दूसरे के एक अच्छे दोस्त बन कर रहें। दोनों ने साथ 2020 में शादी करने की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहें।

आपको बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान काजल अग्रवाल और गौतम किचलू का मिलना काफी कम हो गया था। जिसकी वजह से दोनों को एक दूसरे की कमी खलने लगी थी। लॉकडाउन के दौरान काजल अग्रवाल और गौतम किचलू कभी-कभी ग्रॉसरी शॉप पर या मॉल में मिलते हैं।

काजल ने इंटरव्यू में कहा था कि, लॉकडाउन में हम एक ग्रॉसरी शॉप में मास्क लगाए हुए एक दूसरे की झलक भर से संतुष्ट नहीं थे। उस दूरी ने हमें ये एहसास दिलाया कि अब शादी कर लेनी चाहिए। काजल अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया था कि, उनके हस्बैंड गौतम बिल्कुल भी फिल्मी नहीं है और उनकी ये बात काजल को सबसे अच्छी लगती है।

यहां तक कि गौतम ने काजल को प्रपोज भी नॉन फिल्मी स्टाइल में किया था। काजल ने कहा कि, वो बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है। गौतम ने उनको आम बातचीत के तौर पर अपनी फीलिंग्स शेयर की और फ्यूचर प्लांस के बारे में बात की थी। प्रपोजल के बाद साल 2020 में दोनों ने एक दूसरे के साथ मुंबई में शादी की थी।

Sonu Sood ने फादर्स डे से पहले बेटे ईशांत सूद को गिफ्ट की Mercedes Maybach GLS600 कार

Varun Dhawan: पत्नी नताशा दलाल के साथ वरूण धवन ने शेयर की सेल्फी, वायरल हो रही क्यूट फैमिली पिक्चर

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट