Prabhas के स्टारडम को चमकाने वाले फेमस डायरेक्टर SS Rajamauli ने खरीदी Salaar की पहली टिकेट, जाने प्री-बुकिंग के आंकड़े
टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सलार' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म आज से पांच दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ राज्यों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े अब तक अच्छे हैं. वहीं एडवांस बुकिंग खुलते ही पहला टिकट भी बिक गया है।
'सलार' का निर्देशन 'केजीएफ' फेम प्रशांत नील ने किया है। इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कई बार तारीखों में बदलाव के बाद आखिरकार यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। कुछ राज्यों में शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग की पहली टिकटें बिक चुकी हैं। इसे किसी और ने नहीं बल्कि 'बाहुबली' से प्रभास को स्टारडम दिलाने वाले मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने खरीदा है।
फोटो को प्रोडक्शन कंपनी होमएबल फिल्म्स ने शेयर किया है, जिसमें राजामौली, प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन बाकी कलाकारों के साथ टिकट पकड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने सुबह 7 बजे का टिकट बुक कराया है। कर्नाटक, केरल और बेंगलुरु में 'सालार' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। SACNILC की रिपोर्ट में अब तक के आंकड़ों की जानकारी दी गई है।
भाषा | बिकी टिकट्स | ग्रॉस कलेक्शन |
तेलुगू | 17022 | 41,56,160 |
मलयालम | 4680 | 7,13,758 |
तमिल | 415 | 65,085 |
टोटल | 22117 | 49,35,003 (49.35 लाख) |
सालार के 22,117 टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 49.35 लाख रुपये हो गई है. यहां जानिए किस भाषा में कितने टिकट बिके। 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, श्रेया रेड्डी, जगपति बाबू जैसे मशहूर कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा।