×

जन्मदिन पर Anushka Shetty के फैन्स को मिला तोहफा, 'देवसेना' की अपकमिंग फिल्म Ghaati का दमदार टीजर हुआ लॉन्च 

 

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क -  बाहुबली की 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म घाटी में खूनी खेल खेलने जा रही हैं। फिल्म की पहली झलक आज उनके जन्मदिन पर सामने आई है। इसमें वह घाटी की रानी की तरह दुश्मनों को परास्त करती नजर आ रही हैं। अनुष्का शेट्टी के हाव-भाव उनके किरदार को काफी गुस्सैल और रहस्यमयी बना रहे हैं।


घाटी की 'रानी' खेलेंगी खूनी खेल
घाटी की पहली झलक में अनुष्का शेट्टी का लुक बाहुबली की देवसेना से मिलता है, जिसे महल के बाहर बंदी बनाकर रखा गया था। वहीं, अनुष्का शेट्टी अपने हाथों पर अजीबोगरीब डिजाइन वाली दरांती पकड़े नजर आ रही हैं। ट्रेलर में अनुष्का काफी गुस्से और नफरत के साथ अपने दुश्मन को दरांती से मारती नजर आ रही हैं।


इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'घाटी' का पोस्टर शेयर किया गया। इसके बाद मेकर्स ने शाम को ही फिल्म की पहली झलक भी शेयर कर दी है। मेकर्स ने पोस्ट में बताया कि फिल्म 'घाटी' का वीडियो शाम 4:05 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। शेयर किए गए पोस्ट में मेकर्स ने अनुष्का को 'रानी' कहकर संबोधित किया है।


2025 में रिलीज होगी 'कथानार'
अनुष्का शेट्टी की फिल्म कथानार साल 2025 में रिलीज होनी है। फिल्म को रिलीज होने में अभी समय है, लेकिन फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखने के लिए उत्साहित हैं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो अनुष्का अजय देवगन की फिल्म सिंघम में नजर आई थीं। इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।