×

नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद दूसरी बार शादी करने की तैयारी कर रही Samantha Ruth Prabhu, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु ने पिछले साल अपने पति नागा चैतन्य के साथ तलाक ले लिया था। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर पोस्ट शेयर करते हुए तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद से समांथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा था। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि, दोनों कलाकार शादी के महज कुछ ही समय में तलाक ले लेंगे। हालांकि तलाक के बाद अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।

सुनने में आया है कि अभिनेत्री किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इसके बाद अभिनेत्री की टीम ने हाल ही में खबरों पर खंडन भी किया था। हालांकि अब इसी बीच एक बार फिर से अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। तलाक के बाद अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु पूरी तरह से टूट गई है और वह इस वक्त डिप्रेशन में है। इस वजह से अभिनेत्री खुद को लोगों की नजरों से दूर कर लिया है।

इसी बीच अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु की दूसरी शादी को लेकर खबरें सामने आ रही है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, समांथा रूथ प्रभु अपने अतीत को भूल कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। इस मुश्किल घड़ी में उनका करीबी एक शख्स मदद कर रहा है। खबरों के अनुसार अभिनेत्री को सदगुरु जगदीश वासुदेव ने उन्हें दूसरी शादी के लिए तैयार कर लिया है। अभिनेत्री अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी है।

रिपोर्ट में तो यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने इस दिशा में विचार करने का मन बना लिया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितनी नही ये आने वाले वाक्य में पता चल जाएगा। लेकिन अभिनेत्री इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त है। जिसमे उनकी फिल्म खुशी, यशोदा और शकुंतलम जैसी फिल्में शामिल है। जिसमे वो लीड रोल में नजर आने वाले हैं।