Samantha Ruth Prabhu की फिल्म शकुंतलम की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई अच्छी खबर

समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतलम की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई अच्छी खबरमनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। जिसमे उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म शकुंतलम भी शामिल है। आपको बता दें कि, शकुंतलम एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसमे अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सामंथा के अलावा देव मोहन भी लीड रोल में नजर आएंगे और अब इसी बीच समांथा रुथ प्रभु और देव मोहन की फिल्म शकुंतलम की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है।

जिसका उनके चाहने वालों को पिछले काफी समय से इंतजार था। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मेकर्स ने फिल्म शकुंतलम की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आज महज कुछ समय पहले ही फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम् का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का अधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। साथ ही फिल्म से अभिनेत्री का पहला लुक भी सामने आया है। जिसमे वो अपने को स्टार देव मोहन के साथ नजर आ रही हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतलम का टीजर सामने आते ही फैंस फिल्म की रिलीज के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु का लुक लोगों को प्रभावित कर रहा है। फिल्म के इस छोटे से टीजर को देखकर ही कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, ये फिल्म काफी ज्यादा प्रभावित करने वाली है और यह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद धमाका करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शकुंतलम फिल्म इसी 4 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को मेकर्स पैन इंडिया स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। जिसे आप हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन गुना शेखर ने किया है। आपको बता दें कि, फिल्म में समांथा रुथ प्रभु के बचपन का किरदार अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा निभाने वाली है। फिल्म को दिल राजू ने प्रेजेंट किया है और नीलिमा गुना ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।