×

Celebs Became Parents 2020: साल 2020 में इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, बने पैरेंट्स

 

ये साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी मनहूस साबित हुआ है। इससाल कई बॉलीवुड कलाकारों का निधन हो गया है। वहीं कुछ सेलेब्स के घर इसी साल खुशियां भी आई है। आज हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जो इस साल माता पिता बने है। इस लिस्ट में कई कलाकारों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उनके बारे में —

शिल्पा शेट्टी
इस साल की शुरूआत में यानी फरवरी के महीने में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दूसरी बार मां बनी है। उनकी बेटी समीषा का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने 15 फरवरी को अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

अमृता राव
फिल्म विवाह में नजर आने वाली अभिनेत्री अमृता राव ने भी इसी साल एक नवंबर को अपने बेटे वीर को जन्म दिया था। उनकी शादी के चार साल बाद वो पहले बच्चे की मां बनी है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।

कल्कि कोचलिन
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने भी इस साल फरवरी के महीने में अपने बेटी को जन्म दिया था। कल्कि कोचलिन ने अपनी बेटी का नाम सफ्फो रखा है। सफ्फो कल्कि और ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग की बेटी है।

लीज़ा हेडन
अभिनेत्री लीजा हेडन भी इसाल मां बनी है। उन्होंने इस साल की शुरूआत यानी 13 फरवरी को अपने बेटे को जन्म दिया है। ये उनका दूसरा बच्चा है। उनका एक और बेटा है।

नताशा स्टेन्कोविक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेन्कोविक भी इसी साल 31 जुलाई को एक बेटे के पैरेट्स बने है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया था। इन दोनों की शादी इसी साल हो गई थी।

आफताब शिवदासानी
अभिनेता आफताब शिवदासानी भी इसी साल एक बेटी के पिता बने है। उनकी पत्नी निन दासांझ ने 2 अगस्त को बेटी का जन्म दिया था।

सुमित व्यास
टीवी और बॉलीवुड अभिनेता सुमित व्यास की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता ने इसकी जानकारी एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया था।

रुसलमान मुमताज़
अभिनेता रुसलमान मुमताज़ भी एक बेटे के पिता इसी साल बने है। उनकी पत्नी ने इस साल लॉकडाउन के दौरान एक बेटे को जन्म दिया था।

रिलीज हुआ सैफ की वेब सीरीज तांडव का टीजर, सत्ता के दावं पेच खेलते नजर आएंगे अभिनेता

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के प्रपोजल पर आया दिशा परमार का जवाब, सुनकर खुश होंगे फैंस

Tom Cruise: मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स पर भड़के टॉम क्रूज