×

इन शहरों में हनीमून के लिए जा चुके हैं ये Bollywood कलाकार

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। शादी के बाद हनीमून पर जाना आजकल एक फैशन बन गया है। आम जन से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी ऐसा करते है। कई बार लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए अच्छी जगह पर उन्हें हनीमून के लिए ले जाते है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहा है जिन्होंने अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए हनीमून के लिए खूबसूरत शहर को चुना था। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों का नाम शामिल है।

शाहरूख खान और गौरी खान
बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान से शादी करने के बाद उन्हें पैरिस ले गए थे। हालांकि वो यहां अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे ऐसे में वो अपनी पत्नी को भी साथ ले गए थे तो ये कहा जा सकता है कि शाहरुख खान ने एक तीर से दो निशाने लगाए।

Sara Ali Khan के करियर की बेस्ट फिल्म हो सकती हैं Atrangi Re

सैफ अली खान और करीना कपूर खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद ये  दोनों अपने फेवरेट प्लेसे स्विट्जरलैंड में हनीमून के लिए गए थे।

Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी में होगी ये पाबंदिया, मेहमानों को सख्त हिदायद

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी की थी और शादी के बाद ये दोनों फिनलैंड में हनीमून मनाने गए थे।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने एनआरआई डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी करने के बाद हवाई में हनीमून मनाने के लिए गए थे।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद न्यूयॉर्क में अपना हनीमून सेलिब्रेट किया था। जहां पर दोनों ने यादगार पल बिताए थे।

Atrangi Re का ट्रेलर शेयर करते हुए Akshay Kumar ने कर दी ये बड़ी गलती