×

ये बड़े कॉमेडी स्टार भी फंसे चुके है विविदों में , इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी है शामिल

 

मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहा  विवादों में पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। हर दिन किसी ना किसी वजह से कोई ना कोई सेलेब्स विवादों में घिरता हुआ नज़र आता है। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले कॉमेडियन भारती सिंह भी जबरदस्त विविदों में घिर चुकी है। आज हम आपको उन कॉमेडी स्टार्स से रूबरू कराने वाले है जो किसी ना किसी वजह से विवादों से घिर चुके है। 

हर्ष लिंबाच‍िया

हर्ष लिंबाच‍िया ने काफी कम वक्त में मनोरंजन जगत में काफी नाम बना लिया था । लेकिन हाल ही में ड्रग्स मामले के चलते हर्ष लिंबाच‍िया को एनसीबी ने हिरासत में लिया है, जिसके बाद हर्ष की काफी मुश्किलें बढती हुई ननज़र आ रही है।

भारती सिंह 

भारती सिंह का कॉमेडी की दुनिया में काफी बड़ा नाम है। इन दिनों भारती द कपिल शर्मा शो में काम कर रही थी। लेकिन कुछ दिनों पहले एनसीबी ने भारती के घर छापेमारी जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। वही भारती को लेकर काफी ज्यादा विवाद बढ़ गया। 

सुनील ग्रोवर 

सुनील ग्रोवर का नाम कपिल शर्मा के साथ विवादों में जोड़ा जा चूका है। कपिल और सुनील के झगड़े ने कई महीनो तक खबरों में जगह बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ कपिल ने शराब के नशे में सुनील से काफी बतमीजी की थी।

कपिल शर्मा 

कपिल शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। सुनील ग्रोवर से कपिल का कई बार विवाद हो चूका है। वही 2015 में एक मराठी फिल्म फेस्टिवल अवार्ड एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी और बीएमसी के साथ विवाद काफी ज्यादा चर्चा में रहा था।

राजपाल यादव 

राजपाल यादव का भी विवादों से पुराना नाता है। खबरों की माने तो राजपाल ने तीन महीने तक 5 करोड़ का लोन नहीं चुकाया था। जिसके बाद वह विवादों में आ गये थे।

कृष्णा अभिषेक

कृष्णा काफी वक्त से चर्चा में बने हुए है। कपिल शर्मा के साथ विवाद हो या फिर जॉन अब्राहम के साथ। कृष्णा  हमेशा चर्चा का विषय रहे है। पिछले कुछ दिनों से कृष्णा  अपने मामा गोविंदा को लेकर विवादों में चल रहे है और काफी ज्यादा खबरों में है।