×

'रामायण' का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में होगा रिलीज, वीडियो में जाने 30 जुलाई सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में आएगी पहली झलक

 

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 4:15 बजे दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेलर रिलीज के लिए चुना गया समय हिंदू परंपरा में अत्यंत शुभ माने जाने वाले ब्रह्म मुहूर्त के अनुरूप रखा गया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीया पर नया पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज का ऐलान किया। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा कि "हम शुभ ब्रह्म मुहूर्त में अपने ट्रेलर के साथ रामायण की नई भोर का स्वागत करते हैं।"

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा ट्रेलर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/u5ayqdEkZAE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/u5ayqdEkZAE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हिंदू धर्म में सुबह लगभग 4 बजे से 5 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय पूजा-पाठ, ध्यान, अध्ययन और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सबसे पवित्र माना जाता है।मेकर्स का कहना है कि भारतीय संस्कृति और आस्था के सबसे महान महाकाव्यों में से एक रामायण पर आधारित फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत के लिए इससे अधिक शुभ समय नहीं हो सकता।

कई भाषाओं में एक साथ होगा लॉन्च

फिल्म का ट्रेलर एक साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भारतीय भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के दर्शक अपनी भाषा में फिल्म की पहली झलक देख सकेंगे।मेकर्स की यह रणनीति फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

लंबे समय से बनी हुई है उत्सुकता

'रामायण' की घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसकी स्टारकास्ट, भव्य सेट, अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और बड़े बजट को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।ट्रेलर रिलीज की तारीख और समय सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फैंस अब 30 जुलाई की सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर दिखाने की कोशिश

मेकर्स का मानना है कि रामायण केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और मूल्यों की वैश्विक पहचान है। इसी सोच के साथ फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, ताकि दुनिया भर के दर्शकों तक इस महाकाव्य की भव्यता पहुंचाई जा सके।अब सभी की निगाहें 30 जुलाई की सुबह 4:15 बजे पर टिकी हैं, जब फिल्म का पहला आधिकारिक ट्रेलर रिलीज होगा और दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित सिनेमाई प्रस्तुति की पहली झलक देखने को मिलेगी।