YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज, वीडियो में जाने आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार
यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री Alia Bhatt मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं और टीजर में उनका अब तक का सबसे अलग और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिल रहा है।
करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देती हैं। कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बचपन से ही एक खास मिशन के लिए तैयार किया जाता है।
टीजर में यह भी दिखाया गया है कि उनके किरदार को एक विशेष और गोपनीय प्रोग्राम “अल्फा” के तहत ट्रेन किया जाता है, जिसका उद्देश्य भारत के अगले पीढ़ी के अत्याधुनिक सैनिक तैयार करना है। इस सीक्रेट प्रोग्राम की शुरुआत उनके पिता के किरदार में नजर आने वाले Bobby Deol करते हैं, जो उन्हें इस मिशन से परिचित कराते हैं।
फिल्म का टीजर एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल बैकग्राउंड के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है। स्पाई यूनिवर्स के हिस्से के तौर पर ‘अल्फा’ को एक बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म माना जा रहा है, जिसमें देशभक्ति, मिशन और एजेंट ट्रेनिंग की कहानी को दिखाया जाएगा।फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।