☰
×

सिर्फ 5 मिनट में शूट हुआ था ‘गल्लां गूड़ियां’ गाना, 100 से ज्यादा लोग थे सेट पर मौजूद; फोन पर रिकॉर्ड हुआ था आइडिया

 

बॉलीवुड में किसी फिल्म के सामान्य गाने की शूटिंग में आमतौर पर 3 से 4 दिन लग जाते हैं। वहीं बड़े सेट और ज्यादा कलाकारों वाले गानों को शूट करने में इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। लेकिन जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का मशहूर गाना ‘गल्लां गूड़ियां’ महज 5 मिनट में शूट किया गया था। खास बात यह है कि इस दौरान सेट पर 100 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स और प्रोडक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे।यह गाना अपनी जबरदस्त एनर्जी और पार्टी वाले अंदाज के लिए जाना जाता है। आज भी शादियों और पार्टियों में इसे खूब पसंद किया जाता है। इसकी शूटिंग एक ही टेक में की गई थी।

फोन पर रिकॉर्ड किया गया था गाने का आइडिया

‘गल्लां गूड़ियां’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इसके संगीत से भी जुड़ा है। शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी के सदस्य एहसान नूरानी को गाने का आइडिया आया था। उन्हें लगा कि कहीं यह धुन भूल न जाएं, इसलिए उन्होंने तुरंत इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।बाद में इसी आइडिया को आगे बढ़ाकर गाने का रूप दिया गया। इसकी खासियत यह रही कि पूरी शूटिंग एक ही कट में की गई।

इन सिंगर्स ने दी थी गाने को आवाज

‘गल्लां गूड़ियां’ को सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, मनीष जे. टीपू और यशिता शर्मा ने मिलकर गाया है।

रिकॉर्डिंग के दौरान गाने में एक जगह ‘हेलो, हेलो डोंट माइंड मेरा यह कहना...’ लाइन के लिए महिला आवाज की जरूरत थी। उस समय स्टूडियो में मौजूद यशिता शर्मा की मां ने यह लाइन रिकॉर्ड की थी।

‘राम लखन’ के सिग्नेचर स्टेप की भी दिखी झलक

गाने का कनेक्शन साल 1989 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म ‘राम लखन’ से भी है। ‘गल्लां गूड़ियां’ के बीच में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर एक साथ फिल्म के मशहूर ‘वन टू का फोर’ सिग्नेचर स्टेप को करते नजर आते हैं।यही वजह है कि इस गाने में सिर्फ डांस और मस्ती ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के पुराने दौर की याद भी देखने को मिलती है।