×

द पैराडाइज के कन्नड वर्जन पर छाए धीक्षित शेट्टी, कहा-जदाल को आवाज देना चैलेंज था

 

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता धीक्षित शेट्टी ने साउथ सुपरस्टार नानी (घंटा नवीन बाबू) की भारतीय पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' के कन्नड वर्जन में नानी के कैरेक्टर जदल के लिए आवाज दी है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने नानी द्वारा निभाए किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने की कोशिश की है।

धीक्षित शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म 'द पैराडाइज' की टीम के लिए एक खास पोस्ट लिखकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "पैराडाइज! इस फिल्म में जितनी मेहनत, लगन और जुनून लगा है, वो कमाल है!"

अभिनेता धीक्षित शेट्टी ने फिल्म के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और एक्टर नानी की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, "श्रीकांत सर आपने जैसा वर्ल्ड बनाया है और उसे पर्दे पर उतारा है, उसके लिए आपको सलाम। नानी सर आप अपनी एक्टिंग में जो गहराई लाते हैं, वो बेमिसाल है। कन्नड वर्जन में जदाल के किरदार को आवाज देना मेरे लिए एक चैलेंज और सौभाग्य की बात थी। इतने बड़े विजन वाले प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए एसएलवी सिनेमाज का भी बहुत-बहुत शुक्रिया।"

कन्नड़ एक्टर ने इसके बाद फिल्म के कन्नड वर्जन में नानी के किरदार के लिए आवाज देने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "और ये कुछ ऐसा है जो मैंने पहली बार किया है, किसी ऐसे किरदार को अपनी आवाज देना जिसे मैंने खुद नहीं निभाया है। जदाल! एक एक्टर के तौर पर ये मेरे लिए बहुत अलग था। मैं स्क्रीन पर नहीं था, लेकिन मुझे अपनी आवाज से उस किरदार के इमोशन, दर्द, इंटेंसिटी और उसकी आत्मा को ढूंढना था। मैंने पूरी कोशिश की है कि नानी सर ने पर्दे पर जो बनाया है, उसे इंसाफ दे सकूं। उम्मीद है आप लोगों को कन्नड़ में जदाल की आवाज पसंद आएगी। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पैराडाइज देखिए, अब कन्नड में भी।"

दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नानी की एक बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर पैन-इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म मुख्य रूप से पहचान, नेतृत्व और सत्ता के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी