टेक्सटाइल किंग वासु श्रॉफ के निधन पर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जिन्होंने उन्होंने जिंदगी के हर रंग में ढलने और जीने की प्रेरणा दी।
दरअसल अभिनेता दुबई के वस्त्र उद्योग के बादशाह के रूप में मशहूर दिग्गज भारतीय व्यवसायी वासु श्रॉफ के निधन से दुखी हैं। भारतीय व्यवसायी का निधन 26 अप्रैल को हुआ था।
अनुपम खेर ने भारतीय व्यवसायी और अपने दोस्त वासु श्रॉफ को याद कर भावुक श्रद्धांजलि दी है और एक वीडियो भी जारी किया है। अभिनेता का कहना है कि वासु श्रॉफ जैसी पवित्र सोल उन्होंने नहीं देखी, जिन्होंने हमेशा लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की है और दूसरों को प्रेरित किया। उन्होंने दुबई में हुई दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया। अभिनेता ने कहा कि उनसे मिलकर लगा कि वे किसी विजनरी इंसान से मिल रहे हैं, जो मन से बहुत सरल है।
उन्होंने कहा, "वाशु श्रॉफ के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। कुछ महीने पहले दुबई में फिल्म के प्रीमियर के दौरान उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उस थोड़े से समय में ही उन्होंने अपनी दयालुता, जीवन के प्रति उत्साह और अपार करुणा से मेरे दिल और आत्मा को छू लिया।" उन्होंने आगे कहा, "उनकी उदारता और परोपकार की भावना ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन में से एक मैं भी था। उनके जैसे लोग सचमुच इस दुनिया को बेहतर बनाते हैं। उनकी बहुत याद आएगी। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे जहां भी जाएंगे, प्रकाश और अच्छाई फैलाते रहेंगे।"
बता दें कि भारतीय व्यवसायी वासु श्रॉफ टैक्सटाइल की दुनिया के किंग हैं, जिनका जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वे बाद में काम के सिलसिले में दुबई चले गए और धीरे-धीरे विशाल टैक्सटाइल उद्योग की स्थापना की। शुरुआत उन्होंने छोटी सी कपड़े की दुकान से की थी, लेकिन फिर 16 आउटलेट्स के साथ दुनिया भर में पहचान बना ली। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी समुदाय और व्यापक व्यापार जगत में भी उनके योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
--आईएएनएस
पीएस/पीएम