×

National Army Day के मौके पर Sunny Deol ने शेयर किया खास वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज यानी शनिवार 15 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों और आर्मी मैन को आर्मी डे की शुभकामनाएं दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता सनी देओल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर कर देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मशहूर सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की एक क्लिप को शेयर किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सनी देओल फिल्म बॉर्डर में मेजर कुलदीप सिंह का मुख्य किरदार निभाया था। सनी देओल की ये फिल्म भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित सुपरहिट फिल्म है।


फिल्म बॉर्डर का निर्देशन ज्योति प्रकाश दत्ता ने किया था। सनी देओल की फिल्म साल 1997 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी देओल बॉलीवुड की कई फिल्मों में आर्मी मैन और पुलिस आफिसर का किरदार निभा चुके है। अगर बात करें सनी देओल के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म गदर 2 और अपने 2 जैसी शामिल है।