सुदेश बेरी ने पीएम मोदी की तारीफ कर विपक्ष पर साधा निशाना, वीडियो में जाने CJP को लेकर दिए तीखे बयान
बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुदेश बेरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की और उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह उनके पैर धोकर उसका पानी पीना चाहेंगे। सुदेश बेरी का यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की नीतियों और नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
CJP पार्टी पर भी साधा निशाना
अभिनेता ने इस दौरान CJP पार्टी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी देश को आगे बढ़ाने की बजाय पीछे खींच रही है।सुदेश बेरी ने कहा कि उन्हें पार्टी का नाम तक ठीक से पता नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता एजीपी, सीजीपी, मैं तो इन लोगों को पहचानता भी नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि ये देश को पीछे खींच रहे हैं।"उन्होंने आरोप लगाया कि केवल विरोध प्रदर्शन करने से समाज का विकास नहीं हो सकता। उनके अनुसार, यदि कोई संगठन वास्तव में समाज सेवा करना चाहता है तो उसे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए।
समाज सेवा को लेकर दी सलाह
सुदेश बेरी ने कहा कि समाज के लिए काम करने वाले संगठनों को बच्चों के लिए गार्डन बनाने, बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम तैयार करने और जरूरतमंदों के इलाज में मदद करने जैसे कार्य करने चाहिए।उन्होंने कहा कि सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर प्रदर्शन करने से समाज की स्थिति नहीं बदलती। उन्होंने विरोध की राजनीति पर सवाल उठाते हुए लोगों से सकारात्मक काम करने की अपील की।
पार्टी के नाम पर भी किया कटाक्ष
सुदेश बेरी ने CJP के नाम को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने पार्टी के नाम की आलोचना करते हुए कहा कि अजीब नाम रखकर पार्टी बनाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होता। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसे नामों से बेहतर है कि लोग समाज सेवा के कामों पर ध्यान दें।
बयान के बाद चर्चा तेज
सुदेश बेरी के इन बयानों के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक टिप्पणी मान रहे हैं।फिलहाल अभिनेता के बयान को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।