☰
×

South Movies Box Office: साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? जानें 3 फिल्मों की कमाई
 

 

अक्टूबर की शुरुआत साउथ सिनेमा के लिए भी काफी व्यस्त रही है। 1 और 2 अक्टूबर को तमिल और तेलुगु समेत अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इनमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है, जबकि कुछ की कमाई धीमी बनी हुई है। बुधवार को साउथ की तीन फिल्मों के कलेक्शन में कितना इजाफा हुआ, आइए जानते हैं।
Baththa ने 7वें दिन कमाए 1 करोड़ से ज्यादा
विजय सेतुपति की फिल्म 'Baththa' सिनेमाघरों में लगातार कमाई कर रही है। 1 अक्टूबर को रिलीज हुई इस तमिल फिल्म ने बुधवार को अपना सातवां दिन पूरा किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रात 10 बजे तक फिल्म ने करीब 1.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म की भारत में कुल कमाई अब करीब 13.79 करोड़ रुपये पहुंच गई है। करीब 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत की लगभग आधी कमाई कर चुकी है। बालाजी थारनीथरन के निर्देशन में बनी 'Baththa' की कहानी 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में विजय सेतुपति गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Sigma की छठे दिन भी जारी रही कमाई
तमिल फिल्म 'Sigma' ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बुधवार को फिल्म का छठा दिन रहा। शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, रात 10 बजे तक फिल्म ने करीब 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन लगभग 7.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और संपत राज अहम भूमिकाओं में हैं। 'Sigma' का निर्देशन जेसन संजय ने किया है और यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।
Don't Trouble The Trouble की कमाई धीमी
फहाद फासिल स्टारर 'Don't Trouble The Trouble' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाकृत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' में विलेन का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए फहाद इस तेलुगु फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बुधवार को रात 10 बजे तक करीब 0.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल कमाई अब लगभग 4.12 करोड़ रुपये हो चुकी है। शशांक येलेटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फहाद फासिल के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट सारा भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।
तीनों फिल्मों में 'Baththa' सबसे आगे
बुधवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो विजय सेतुपति की 'Baththa' इन तीनों फिल्मों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वहीं 'Sigma' की कमाई स्थिर बनी हुई है, जबकि 'Don't Trouble The Trouble' की रफ्तार फिलहाल धीमी नजर आ रही है।