×

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला बॉलीवुड का समर्थन, वीडियो में जाने स्वरा भास्कर पहुंचीं जंतर-मंतर; सोनी राजदान ने की अनशन खत्म करने की अपील

 

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन लगातार जारी है। उनके आंदोलन को अब बॉलीवुड से भी समर्थन मिलने लगा है। मंगलवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर प्रदर्शन स्थल पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, अभिनेत्री सोनी राजदान, शबाना आजमी और रुबीना दिलैक समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और अनशन समाप्त करने की अपील की।

जंतर-मंतर पहुंचीं स्वरा भास्कर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pKRw0tqlUkc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pKRw0tqlUkc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंगलवार को स्वरा भास्कर जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक और आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें आंदोलन से जुड़े संगठन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गईं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि "बेबाक और निडर अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।" स्वरा की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

लंबे समय से जारी अनशन के कारण सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच बुधवार को अभिनेत्री सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की।सोनी राजदान ने लिखा, "प्रिय सोनम वांगचुक, हम सब आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। कृपया हमें इस तरह छोड़कर मत जाइए। आगे की लड़ाई लड़ने के लिए आपका जीवित रहना जरूरी है, इसलिए आज ही अपना अनशन समाप्त करें।"उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा, "हमें आपकी जरूरत है, हमें छोड़कर मत जाइए।"

अन्य कलाकारों ने भी जताया समर्थन

सोनी राजदान के अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी और टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सोनम वांगचुक के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। दोनों ने उनकी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि देश को उनके जैसे जागरूक और समर्पित लोगों की आवश्यकता है।

आंदोलन पर बनी हुई है सबकी नजर

सोनम वांगचुक के अनशन और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर लगातार चर्चाएं  रही हैं। उनके समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और अब फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों की आवाज भी सामने आ रही है।फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी सेहत को देखते हुए आगे क्या निर्णय लिया जाता है और आंदोलन को लेकर सरकार तथा संबंधित पक्षों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।