×

Shruti Haasan Birthday सुपरहिट फिल्मो के बाद भी बॉलीवुड में नहीं मिल पाई पहचान

 

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी पहचानी एक्ट्रेस में से एक श्रुति हासन आज आपने 35 व जन्मदिन मना रही है। श्रुति हासन जाने माने एक्टर कमल हासन की बेटी है। श्रुति हासन ने तमिल तेलूगु और हिंदी फिल्मो में काफी काम किया है। हालाँकि तमिल और तेलूगु फिल्मो में श्रुति को जबरदस्त कामयाबी मिली थी। वही बॉलीवुड से भी श्रुति की कुछ इस तरह की उम्मीद थी लेकिन बॉलीवुड में ऐसा नहीं हो पाया।

बॉलीवुड श्रुति कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा तो रही लेकिन उनकी फिल्मो को बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कामयाबी हासिल नहीं हुई। वही श्रुति अपनी फिल्मो से ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चर्चा में रही। प्लास्टिक सर्जरी को लेकर श्रुति खुलकर बाद करती है। श्रुति ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी का खुलासा खुद अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से किया था।

प्लास्टिक सर्जरी को लेकर उन्हें काफी ज्यादा ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन श्रुति खुल कर प्लास्टिक सर्जरी का सपोर्ट करती है। वही उन्होंने सभी का खुलकर सामना भी किया। श्रुति का मानना है की आप अपने आप को अच्छा बनाने के जो भी कर सकते है करे इसमें किसी तरह की बुरानी नहीं है। वही अपनी एक्टिंग के साथ साथ श्रुति अपनी गायकी के लिए भी काफी ज्यादा चर्चा में रही है। श्रुति ने कई गानो को अपनी आवाज़ दी है।

श्रुति की फिल्मो की बात करे तो श्रुति जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाली है जिसमे लाबम , वकील और कथालू जैसी कई बड़ी फिल्मे है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हर जगह से उन्हें जन्मदिन की बधाईया मिल रही है।