☰
×

'शनार्थी' का पहला शेड्यूल पूरा, हीरो अखिल राज के बर्थडे पर मेकर्स ने दी डबल खुशखबरी

 

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक गणेश राज उप्पुनुति की तेलुगु फिल्म 'शनार्थी' के मेकर्स ने बताया कि फिल्म के मुख्य कलाकार अखिल राज के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

श्री धनलक्ष्मी प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के हीरो अखिल राज को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही यह भी घोषणा की कि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। उन्होंने लिखा, "टीम शनार्थी अपने यंग हीरो अखिल राज को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जश्न दोगुना हो गया, क्योंकि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। शनार्थी - ए टेल ऑफ कल्चर।"

यूनिट ने इस साल 25 अक्टूबर को तेलंगाना के वेलिचला में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।

फिल्म की यूनिट के करीबी सूत्रों ने पहले बताया था कि फिल्म की शूटिंग वेलिचला, गट्टू बुथुकुर में एक महीने तक चलेगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के निर्देशक गणेश राज, गट्टू बुथुकुर के उप्पुनोति गंगाधर मंडल से हैं। फिल्म में 'राज वेड्स रम्बई' फेम अखिल राज और नागा दुर्गा लीड रोल में नजर आएंगे।

पॉपुलर निर्देशक संपत नंदी के सफल प्रोडक्शन हाउस संपत नंदी टीमवर्क्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म संपत नंदी के शिष्य राज गणेश उप्पुनुति के निर्देशन में डेब्यू फिल्म होगी। 'शनार्थी' को प्रोडक्शन हाउस आदित्य मूवीज द्वारा प्रेजेंट किया जाएगा।

तेलुगु हिट फिल्म 'राजू वेड्स रम्बई' से दर्शकों को इंप्रेस करने वाले अखिल राज और टैलेंटेड एक्ट्रेस नागा दुर्गा इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। पॉपुलर तेलंगाना फोक सॉन्ग्स में अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जानी जाने वाली नागा दुर्गा इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं और उन्होंने पहले ही कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स साइन कर लिए हैं।

'शनार्थी' टाइटल तेलंगाना क्षेत्र से लिया गया है और पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल अभिवादन के रूप में किया जाता है। हालांकि, कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए टाइटल की न सिर्फ जानकारी दी गई थी, बल्कि इसके पीछे की कहानी भी बताई गई थी।

--आईएएनएस

एनएस/एएस