×

Shahrukh Khan के घर मन्नत को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और रोमांटिक अभिनेता शाहरुख खान अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते है। अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले चिंता में आ जाएंगे। आपको बता दें कि शाहरुख खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दरअसल बात ये है कि एक शख्स ने शाहरुख खान के घर मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी दी है। हालांकि अब वो शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये मामला बीते दिन यानी सोमवार का है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बीते दिन जबलपुर के रहने वाले एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर शाहरुख खान के बंगले और मुंबई की कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

सूचना मिलने के बाद पुल मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी जिसके बाद उस धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस को बीते दिनों एक कॉल आई थी, जिसके बाद उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान का घर मन्नत मुंबई के पॉश इलाके में है। शाहरुख खान के घर के अलावा पुलिस ने बताया कि, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, कुर्ला रेलवे स्टेशन और खारघर स्थित गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अगर हम बात करें शाहरुख खान के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म पठान जैसे फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।